Categories: Punjab

लुधियाना में 5 लाख 30 तोले सोना चोरी: प्लाट का आज करवाना था बयानां,ग्रिल से दरवाजा तोड़ घुसे बदमाश

लुधियानाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़ित परिवार का बेटा पारस जानकारी देता।

लुधियाना के दुगरी अर्बन स्टेट MIG फ्लैट्स को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने घर से 5 लाख नकदी और 30 तोले सोना चोरी किया। पीड़ित परिवार मुताबिक ये पैसे उन्होंने आज किसी प्लाट का बयानां करवाने के लिए अलमारी में रखे थे।

जानकारी देते हुए पीड़िता मधु बाला ने बताया कि उनके परिवार सांझा है। आज सुबह वह घर के नजदीक पार्क में सैर करने गई थी। जैसे ही वह वापिस आई तो दंग रह गई। उन्होंने देखा कि घर की ग्रिल टुटी हुई थी। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी से 5 लाख नकदी और 30 तोले सोना चोरी हो चुका था। मधुबाला मुताबिक उसने खूब शोर मचाया। चोरी उस समय हुई जब उनका बेटा पारस, बहु सीरज और पोती वारदात वाले कमरे के सामने वाले रुम में सो रहे थे।

पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मधु बाला मुताबिक कुल 8 लाख रुपये उनके पास थे। कुछ दिन पहले 3 लाख रुपये उसने रिश्तेदारों को दिए थे। पैसों के बदले सिक्योरिटी के तौर पर रिश्तेदारों ने तीन सेट गहनों के उनके पास रखे थे।

बदमाश वह गहने चुरा कर ले गए। ये घटना एमआईजी फ्लेट की ग्राउंट फ्लोर पर हुई है। मौके थाना दुगरी की पुलिस पहुंची। पुलिस मुताबिक सीसीटीवी कैमरें आदि चैक किए जा रहे है।आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago