Categories: Chhattisgarh

डीजे में गाना बजाने के विवाद पर चाकू से हमला: जिला अस्पताल में नहीं मिला इलाज; जूनियर डॉक्टर बोलीं- मेडिकल कॉलेज ले जाओ; आरोपी फरार

रायगढ़43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

रायगढ़ में DJ बजाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू मार दिया। जिसके चलते चाकू उसके पेट में ही घुस गया था। ये देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। मगर स्टाफ ने वहां उसका उपचार करना ठीक नहीं समझा। कहा- इसे मेडिकल कॉलेज ले जाओ, चाकू हटाएंगे तो खून निकलेगा, ये इमरजेंसी केस है।

इस दौरान युवक काफी देर तक तड़पता रहा। युवक के परिजन जूनियर डॉक्टर और नर्स से इलाज करने के लिए बार-बार कहते रहे। ये भी कहा कि पेट में एक से डेढ़ इंच चाकू घुसा है, उपचार तो कीजिए। मगर युवक को इलाज नहीं मिला।

उधर, इस पूरे घटनाक्रम का युवक के परिजनों ने वीडियो भी बना लिया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक के पेट में चाकू घुसा हुआ है। वो तड़प रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

वीडियो में नर्स और परिजन बात करते नजर आ रहे हैं।

शादी समारोह में हुई घटना

इंदिरा नगर निवासी गोवर्धन खैरवार(18) के यहां उसके चाचा की शादी थी। इसलिए शनिवार रात को सभी डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान उसी के मोहल्ले में रहने वाला आकाश वहां पहुंच गया। उसने गोवर्धन खैरवार से गाना चेंज करने के लिए कहा था। मगर गोवर्धन ने गाना चेंज करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने उसे चाकू मार दिया और मौके से भाग निकला।

मेडिकल कॉलेज ले गए

घटना के बाद परिजन गोवर्धन को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने उपचार करने से मना कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस देने की भी गुहार लगाई, पर उन्हें मदद नहीं मिली। नर्स और परिजनों के बीच विवाद होता रहा। आखिरकार परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसका उपचार किया गया है। अब युवक की हालत खतरे से बाहर है।

युवक के पेट में घुसा हुआ था चाकू। वो दर्द से तड़प रहा था।

आरोपी फरार है

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की देर रात यह सब कुछ हुआ। पेट में चाकू मारकर आरोपी फरार हो गया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभिनव उपाध्याय ने इस बात को माना कि पीड़ित युवक काफी देर तक इलाज के लिये भटकता रहा और उसके पेट में चाकू फंसा था जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। समय पर मेडिकल कॉलेज ले जाये जाने के बाद उसके पेट से चाकू निकाला गया और वहां उसका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago