Breaking News

Rajasthan: वसुंधरा राजे का पायलट- गहलोत पर हमला, कहा- सिंहासन के लिए संघर्ष चल रहा, मुख में राम बगल में छुरी

EX CM Vasundhara Raje attacked Sachin Pilot and Ashok Gehlot

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सचिन पायलट की ओर से खान घोटाले को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। राजे ने पायलट और गहलोत दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिंहासन के लिए संघर्ष चल रहा है। एक-दूसरे पर तीर चलाये जा रहे हैं। लोगों के मुख में राम बगल में छुरी है।

वसुंधरा राजे ने वर्तमान सियासत में चल रहे सिंहासन के संघर्ष को लेकर कहा कि एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान राम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए। भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की। बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे। पूर्व सीएम ने कहा कि उस समय दोनों भाइयों का त्याग देखिए और आज दोनो में सिंहासन के लिए किस तरह संघर्ष हो रहा है, यह देखिए। किस तरह एक-दूसरे के ऊपर तीर चलाये जा रहे हैं।

  

राजे रविवार को ऋषिकेश में संत चिदानंद जी सरस्वती द्वारा आयोजित राम कथा में बोल रही थी। पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि राम राज्य की कल्पना तब साकार होती है, जब धर्म और राजनीति साथ चले। राम को हृदय में बसा लीजिए। मन में राम नाम का जप कीजिए, फिर कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन ‘मुख में राम बग़ल में छुरी’ मत करिए। जैसा कि आज-कल हो रहा है। 

पूर्व सीएम ने चिदानंद सरस्वती जी महाराज के पर्यावरण और जल संरक्षण अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा अटल जी के नदियों को जोड़ने के प्रयासों को साकार करने के लिए हमने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और नदियों से जोड़ने की योजना पर काम किया। जिसे इस सरकार ने बंद कर दिया।

Source link

About dp

Check Also

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरु किया जन सूचना पोर्टल, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा लॉंच किया गया राजस्थान जन सूचना पोर्टल (Rajasthan Jan Soochna …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *