Breaking News

चंडीगढ़ पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा बोले-: डंपिंग ग्राउंड में लगाए जा रहे अस्थाई शेड प्रोजेक्ट पर लगे रोक; नगर निगम कर रहा जल्दबाजी

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ पूर्व मेयर व आप नेता प्रदीप छाबड़ा। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ पूर्व मेयर व आप नेता प्रदीप छाबड़ा।

चंडीगढ़ डंपिंग ग्राउंड का मामला सैकड़ों लोगों की जिंदगी और 400 करोड़ रुपए से जुड़ा है। पहले भी नगर निगम की जल्दबाजी में डंपिंग ग्राउंड पर लगा प्लांट फेल हो चुका है। यह कहना है पूर्व मेयर और आप के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा का। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम ने JP प्लांट के समय भी जल्दबाजी की थी। जिसका नतीजा यह निकला कि कूड़े के ढेर बढ़ते गए। उस गलती को दोबारा दोहराया जा रहा है।

पूरे शहर से जुड़ा है मामला
डंपिंग ग्राउंड से कूड़े के पहाड़ को हटाना पूरे शहर से जुड़ा मामला है। अभी इस पर निर्णय लेने के लिए कुछ समय रुकना चाहिए। सभी पार्टी के पार्षदों के मतों को जानने के बाद प्रोजेक्ट को और बेहतरीन बनाने पर काम करना होगा। अभी यह समय डंपिंग ग्राउंड में नया प्रोजेक्ट लगाने का नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा विकल्प ढूंढने का है, जिससे वहां से स्थानीय लोगों को भी दिक्कत न आए।

इस प्रोजेक्ट को फिलहाल रोकना जरूरी
प्रदीप छाबड़ा ने चंडीगढ़ प्रशासक से आग्रह किया कि डंपिंग ग्राउंड में लगने वाले अस्थाई शेड के प्रोजेक्ट को फिलहाल रोका जाए। नगर निगम इस प्रोजेक्ट को लगाने के लिए अड़ा हुआ है। ड्डूमाजरा की जनता व पार्षद विरोध कर रहे हैं। ऐसे हालत बन चुके हैं कि जनता के प्रतिनिधि को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जोकि लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

करोड़ों खर्च करना बड़ा घोटाले की ओर इशारा
प्रदीप छाबड़ा ने प्रशासक से अपील करते हुए कहा कि डंपिंग ग्राउंड में लगने वाले अस्थाई शेड को लगने से रोक दिया जाए। क्योंकि मामला में गड़बड़ी भी लग रही है। गौरतलब है की टिपिंग चार्जेज को पहले ही बता दिया जाता है। इस प्रोजेक्ट को कंपनियां फ्री में लगाने को तैयार है। उसके बावजूद करोड़ों खर्च करना एक बड़े घोटाले की और इशारा कर रहा है।

इस बात का भी कोई भरोसा नहीं की प्लांट लगते ही चंडीगढ़ की जनता पर नया टैक्स लगा दिया जाए।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *