Categories: Madhya Pradesh

ओंकारेश्वर में तीर्थकर वसूल रही सरकार: खंडवा के परिवार को ठेकाकर्मियों ने पीटा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी बनाएगी पुलिस

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिस्टम को मानो लकवा मार गया हो। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि, मुगल साम्राज्य में अकबर ने हिंदूओं के धार्मिक स्थलों से जिस तीर्थकर के वसूलने पर पाबंदी लगाई थी। वह तीर्थकर आजाद भारत में मध्यप्रदेश सरकार की नगरीय निकाय द्वारा तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में वसूला जा रहा है। बारह ज्योर्तिलिंग में शामिल ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्वालु आते है।

रविवार को खंडवा के एक परिवार से ठेकाकर्मियों ने तीर्थकर मांगा। परिवार के सदस्य महेंद्र शुक्ला ने कहा- नगद राशि नहीं है, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर देते है। इसी बात पर विवाद हुआ और गुंडों की गैंग ने हमला कर दिया। श्रद्वालु परिवार के चार लोग घायल है। मामले में ओंकारेश्वर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिये नामजद आरोपी बनाएं जाने की बात कहीं है।

राजस्व के आगे कलेक्टर-एसपी खामोश बैठे है

ओंकारेश्वर नगरी में प्रवेश के बाद ही नाका लगाकर तीर्थकर वसूला जाता है। प्रत्येक वाहन से 30 से 50 और 100 रूपए तक लिए जाते है। यह वसूली ठेकेदार के जरिये होती है। जो कि सत्ताधारी पार्टी का खास होता है। रही बात प्रशासन के हस्तक्षेप की तो राजस्व के आगे कलेक्टर और एसपी भी खामोश बैठे हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल तीर्थकर वसूली का ठेका एक करोड़ रूपए से अधिक में नीलाम हुआ है।

विवाद के दौरान सोने की चैन, 15 हजार नकदी गायब

ठेकेदार के लोगों ने श्रद्धालुओं के साथ लात-घुसे और लट्‌ठ से मारपीट की। विवाद में श्रद्धालु की सोने की चेन, 15 हजार रुपए नगद गायब हो गए। श्रद्धालु विजेंद्र शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, आदित्य शुक्ला ने पुलिस पर संरक्षण देने का लगाया। पुलिस को चेतावनी दी कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरने पर बैठेंगे। पुलिस ने एक नामजद सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago