Breaking News

मुक्तसर में युवक को मारने वाले 4 गिरफ्तार: 4 हजार रुपए में मोबाइल गिरवी रखने के विवाद में हत्या की गई; चंद्रभान ड्रेन में मिली थी लाश

मलोट43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के जिला मुक्तसर की मंडी लक्खेवाली में युवक का कत्ल करके लाश को खुर्दबुर्द करने के लिए ड्रेन में फेंक दिया गया। मामले में थाना लक्खेवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान गांव बागसर निवासी गुरपिंदर सिंह (25) पुत्र सरबजीत सिंह के रूप में हुई थी।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
आरपियों की पहचान काला सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, वरिंदर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, जानी सिंह उर्फ देवा पुत्र दर्शन, रविंदर सिंह उर्फ कालू पुत्र इकबाल सिंह निवासी भागसर के रूप में हुई। इनके खिलाफ IPC की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इन्होंने मोबाइल फोन के लिए गुरपिंदर को मारा। 3 दिन बाद उसकी लाश चंद्रभान ड्रेन में 10 जून को मिली थी।

8 जून को लापता हुआ था मृतक
पुलिस को दी शिकायत में मृतक गुरपिंदर सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि गुरपिंदर सिंह शादीशुदा था। वह चोरी छिपे शराब बेचने का कार्य करता था। 8 जून को 7.30 बजे शाम को काला बाइक पर घर आया और गुरपिंदर सिंह को साथ ले गया।इसके बाद गुरपिंदर घर नहीं लौटा और 3 दिन बाद उसकी लाश गली सड़ी हालत में मिली।

4000 रुपए में मोबाइल रखा था गिरवी
पड़ताल करने पर पता चला कि गुरपिंदर सिंह व वरिंदर सिंह ने मिलकर वरिंदर सिंह का मोबाइल 4 हजार रुपए में किसी के पास गिरवी रखा था, जिसके पैसे इन दोनों ने यूज कर लिए। अब वरिंदर दबाव बना रहा था कि गुरपिंदर उसका मोबाइल वापस लेकर दे। वरिंदर सिंह, जानी सिंह, रविंदर सिंह उर्फ कालू ने गुरपिंदर को धमकियां देनी शुरू कर दीं कि अगर उसका मोबाइल वापस नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा।

10 जून को ड्रेन से लाश बरामद हुई
शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून को गुरपिंदर सिंह की तलाश कर रहते हुए वह गांव भागसर से गांव चक मद्रसा तक जा रही चंद्रभान ड्रेन तक पहुंचे तो एक लाश पड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो लाश गुरपिंदर सिंह की थी। गुरपिंदर सिंह के कान के ऊपर तेजधार हथियार से चोट का जख्म था। छाती व शरीर के अन्य भागों पर भी चोट के निशान थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *