Categories: National

Delhi News Live: केंद्र के खिलाफ हुंकार भरेंगे केजरीवाल, रामलीला मैदान में महारैली आज

11:41 AM, 11-Jun-2023

कपिल सिब्बल भी हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी की महारैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल भी शिरकत करेंगे। आम आदमी पार्टी ने उनको न्योता दिया है। वह सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी के कई केस में पैरवी कर चुके हैं।

11:39 AM, 11-Jun-2023

राम लीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आम आदमी पार्टी की रैली से पहले राम लीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

11:38 AM, 11-Jun-2023

ये नेता महारैली में होंगे शामिल

उम्मीद है कि रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंजाब, हरियाणा से दिल्ली में आएंगे। इसके अलावा देश के अन्य राज्य से भी लोग इस रैली में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। इस रैली के माध्यम से आप केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। महारैली को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के अलावा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व आप के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

11:36 AM, 11-Jun-2023

ये रास्ते रहेंगे बंद

  • बाराखंबा रोड से गुरू नानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर
  • मिंटो रोड से कमला मार्केट, विवेकानंद मार्ग
  • जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरू नानक चौक)
  • कमला मार्केट से गुरू नानक चौक तक
  • चमन लाल मार्ग
  • आसफ अली रोड की ओर अजमेरी गेट
  • पहाड़गंज चौक और झंडेवालान, देशबंधु गुप्ता रोड से अजमेरी गेट तक

इन जगहों से मार्ग परिवर्तित होगा

महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग, भवभूति मार्ग, मिंटो रोड, दिल्ली गेट, कमला बाजार हमदर्द चौक के लिए, पहाड़गंज चौक

11:33 AM, 11-Jun-2023

महारैली की वजह से कई मार्ग रहेंगे बंद

आम आदमी पार्टी की रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रामलीला मैदान की ओर जाने वाले कई रास्तों को सुबह आठ बजे से बंद कर दिया है, वहीं कुछ मार्गों को परिवर्तित किया गया है।  

11:30 AM, 11-Jun-2023

‘आप’ के टॉप लीडर्स होंगे शामिल

आप पार्टी ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान समेत कई टॉप लीडर इस महारैली में शामिल होंगे। इसके अलाव सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह के भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि इस रैली में एक लाख लोग शामिल होंगे। आगे कहा कि आम लगातार लोगों को केंद्र के अध्यादेश के बारे में बता रही है। आगे कहा कि हम बड़ा अभियान चलाया है। हम लोगों तक पहुंच रहे हैं और इस अध्यादेश की वजह से हर दिन होने वाले प्रभाव के बारे में भी बता रहे हैं।

11:18 AM, 11-Jun-2023

Delhi News Live: केंद्र के खिलाफ हुंकार भरेंगे केजरीवाल, रामलीला मैदान में महारैली आज

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की आज महारैली है। पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया है कि इस महा रैली में कम से कम एक लाख लोग पहुंचने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान में महारैली की तैयारियों को लेकर जायजा लिया था। 


Source : https://www.amarujala.com/live/delhi-ncr/aap-maha-rally-live-updates-aap-party-rally-at-delhi-ramlila-maidan-against-centre-s-ordinance-2023-06-11

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago