Breaking News

UGC NET 2023 का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

UGC NET Admit Card 2023 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फेज I के लिए UGC NET Admit Card 2023 जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं. UGC NET June 2023 फेज-I परीक्षा 13, 14, 15, 16 और 17 जून, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://examinationservices.nic.in/examsy पर क्लिक करके भी UGC NET Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2023) देख सकते है. उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और तारीख और जन्मतिथि का उपयोग करके UGC NET June 2023 का एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

UGC NET Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध UGC NET Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड UGC NET Admit Card 2023 दिखाई देगा.
UGC NET Admit Card 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

उम्मीदवारों को उनके शहर और उनकी परीक्षा की तारीख के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है. यदि किसी उम्मीदवार को UGC NET June 2023 चरण-I के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें…
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे आसानी से चेक
सीयूईटी यूजी का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, पढ़ें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

Tags: Admit Card, Ugc, UGC-NET exam



Source : https://hindi.news18.com/news/education/ugc-net-admit-card-2023-released-at-ugcnet-nta-nic-in-here-is-the-direct-link-to-download-6481239.html

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *