Breaking News

बदलता मौसम: बादल छाए और बिजली चमकी, कम हुआ दिन रात का तापमान

खंडवा34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में शनिवार काे कहीं बादल छाए रहे ताे कहीं बिजली चमकी। माैसम में बदलाव के बाद संत सिंगाजी समाधि स्थल के पास बिजली चमकी ताे आकर्षक दृश्य दिखाई दिया। शहर में दिन-रात के तापमान में कमी आई है।

शनिवार को दिन के तापमान 1 डिग्री और रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन का तापमान 41.1 डिग्री और रात का तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले दिन का तापमान 42.1 और रात का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस था।

29 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। 10 घंटे 39 मिनट धूप निकली। मौसम प्रेक्षण केंद्र के वैज्ञानिक सौरव गुप्ता के अनुसार जिले में रविवार को बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन खरगोन से लगे हिस्से में बारिश हुई तो जिले में असर देखने को मिल सकता है।

Source link

About dp

Check Also

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *