Breaking News

US Shooting: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गोलीबारी, नौ लोग घायल, कैनसस सिटी में दो की मौत

San Francisco shooting Police says targeted and isolated incident us latest news in hindi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात (स्थानीय समय) हुई फायरिंग में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस का मानना है कि यह एक लक्षित हमला था। शूटिंग घटना की जानकारी देते हुए सैन फ्रांसिस्को के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक पार्टी के दौरान शूटिंग की घटना हुई। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

वहीं, सैन फ्रांसिस्को बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स के सदस्य के सहयोगी सैंटियागो लेर्मा ने कहा कि कम से कम पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की सर्जरी करनी पड़ी है। इसके अलावा चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) पुलिस अधिकारियों को मिशन डिस्ट्रिक्ट में बुलाया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कई पीड़ितों को घायल पाया,जो बंदूक की गोली के घाव से तड़प रहे थे। फिलहाल अधिकारियों ने किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है।

कैनसस सिटी में भी हुई गोलीबारी

अमेरिका के कैनसस सिटी में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

कैनसस सिटी के मार्सेल टी. नेल्सन, 42, और गार्डनर के 42 वर्षीय क्रिस्टन फेयरचाइल्ड, दोनों की मृत्यु हो गई। तीसरे पीड़ित को मामूली चोटें आई हैं। दो अन्य को हिरासत में लिया गया। अधिकारी को चोट नहीं आई। शूटिंग रात नौ बजे करीब एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां हुई थी।



Source : https://www.amarujala.com/world/san-francisco-shooting-police-says-targeted-and-isolated-incident-us-latest-news-in-hindi-2023-06-11

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *