Categories: Punjab

चंडीगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल: भाजपा सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं; बोले- जल्द भारत की इकोनॉमी होगी 3 ट्रिलियन डॉलर

चंडीगढ़10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा सरकार की 9 साल की उपलब्धियां दिखाते राज्यसभा सांसद उत्तराखंड डॉ. नरेश बंसल।

चंडीगढ़ क्लस्टर प्रेसिडेंट व राज्यसभा सांसद उत्तराखंड डॉ. नरेश बंसल आज सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि भारत विश्व में 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। आने वाले समय में 5 ट्रिलियन डॉलर प्लस की इकोनॉमी से विश्व में तीसरे स्थान तक पहुंचेगा।

सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सही मायने में बेमिसाल हैं। लोगों की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं। इस काल में लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।

4 करोड़ घर, 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिसमें 220 करोड़ वैक्सीन डोज जो के लगभग 1 अरब लोगों को लगीं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ घर, उज्जवला योजना में 12 करोड़ गैस कनेक्शन, लगभग 8 करोड़ घरों में शौचालय बनवाना जैसी कई योजनाएं शुरू की हैंं।

भारत बना रहा अलग पहचान
जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, ग्रामीण आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्किल इंडिया योजना आदि शुरू की गई हैं। इन कार्यक्रमों का लक्ष्य समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए सुविधाएं और समानता सुनिश्चित करना है। इनके अलावा अनेकों योजनाओं को शुरू किया गया, जिनकी बदौलत आज देश तरक्की की राह पर है। दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago