Categories: Punjab

चंडीगढ़ में खुला दूसरा RRR स्टोर: 1 रुपए में मिलेगा सामान; नगर निगम ने जरूरमंदों के लिए की पहल

चंडीगढ़7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा एक ऐसा स्टोर खोल गया है, जहां जरूरतमंद लोगों को 1 रुपए में जरूरत की वस्तुएं दी जाएंगी। 1 रुपए में शहर के लोग नगर निगम स्टोर से कुछ भी ले सकते हैं। इनमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के कपड़े, बच्चों के कपड़े, खिलौने, स्टेशनरी का सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, बेड शीट्स आदि शामिल हैं। जिन्हें भी इन चीजों की जरूरत है, स्टोर का रुख कर सकता है।

दूसरा स्टोर हुआ शुरू
शनिवार को नगर निगम ने अपने दूसरे स्टोर को शुरू कर दिया है जो धनास कम्युनिटी सेंटर में खोला गया है। इससे पहले शुक्रवार को मौली जागरां कम्युनिटी सेंटर में भी स्टोर खुल चुका है। इन दोनों स्टोर से कुछ भी सिर्फ 1 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें कि शहर के लोग नगर निगम को यह सब वस्तुएं डोनेट करेंगे और नगर निगम इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा।

स्टोर के बारे में जानकारी देते मेयर अनूप गुप्ता।

3R अवधारणा को बढ़ावा देने का मकसद
3R यानी रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल। शहर में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एकत्र की गई वस्तुओं का उपयोग करने की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए इन स्टोरों को खोला गया है। मेयर अनूप गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने जगत सिनेमा, सेक्टर 17 के पास न्यू ब्रिज मार्केट में स्थायी RRR केंद्र शुरू किया है। जहां नागरिक दान करने के लिए अपनी यूज वस्तुओं को ला सकते हैं।

स्टोर में सामान खरीदने के लिए देखती युवती।

यहां कर सकते हैं लोग डोनेट
उन्होंने कहा कि सेक्टर 17 स्थित स्थायी RRR केंद्र में एकत्रित पुराने सामानों की सफाई, मरम्मत और नवीनीकरण के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार की बिक्री का आयोजन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोग इसे खरीद सकें।

खबरें और भी हैं…

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago