Breaking News

IND vs GHA Hockey Live: हाफ-टाइम तक भारत ने घाना पर 5-0 की बढ़त बनाई, कप्तान मनप्रीत का 300वां मैच

ख़बर सुनें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में घाना के सामने है। फिलहाल तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। हाफ-टाइम तक भारत ने घाना पर 5-0 की बढ़त बना रखी थी। हाफ-टाइम तक भारत ने 63 प्रतिशत बॉल पजेशन बनाए रखा था। वहीं, घाना का बॉल पजेशन 37 प्रतिशत रहा।

पहले क्वार्टर का खेल
अभिषेक ने पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद 150वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल रहे उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 10वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर में ड्रैग फ्लिक पर गोल किया।

इसके बाद 14वें मिनट में शमशेर सिंह ने काउंटर अटैक पर गोल दाग भारतीय टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। भारत को पहले क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और इस में दो पर भारत ने गोला दागे। पहले क्वार्टर के बाद भारत ने घाना पर 3-0 की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे क्वार्टर का खेल
दूसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल दागा। उन्होंने 20वें मिनट में गोल किया। इसके बाद जुगराज सिंह ने 22वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी। हाफ-टाइम तक यही स्कोर रहा।
स्वर्ण पदक है निशाने पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के अभियान में घाना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरी है। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।  यह भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। भारत के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीम है। 
पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में पदक नहीं जीत पाई थी भारतीय टीम
गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है।
भारत के सामने कड़ी चुनौती
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और कनाडा जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती से पार पाना है। रविवार को भारतीय पुरुष टीम 1975 विश्व कप के बाद पहली बार घाना के खिलाफ खेल रही है। पिछली बार भारत ने घाना को 7-0 से हराया था।
मैच से पहले किसने क्या कहा था?
भारतीय कोच ग्राहम रीड ने कहा- अब हमने इंग्लैंड के मौसम से तालमेल बैठा रहे हैं। वहीं, अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहे कप्तान मनप्रीत ने कहा- हम अपने किसी भी प्रतिद्वंद्वी को कमजोर नहीं आंक रहे। उन्होंने कहा कि हम पदक जीतना चाहते हैं। घाना के बाद भारत का अगला मैच सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 3 अगस्त को कनाडा और 4 को वेल्स से भारतीय टीम भिड़ेगी। 

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में घाना के सामने है। फिलहाल तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। हाफ-टाइम तक भारत ने घाना पर 5-0 की बढ़त बना रखी थी। हाफ-टाइम तक भारत ने 63 प्रतिशत बॉल पजेशन बनाए रखा था। वहीं, घाना का बॉल पजेशन 37 प्रतिशत रहा।

पहले क्वार्टर का खेल

अभिषेक ने पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद 150वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल रहे उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 10वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर में ड्रैग फ्लिक पर गोल किया।

इसके बाद 14वें मिनट में शमशेर सिंह ने काउंटर अटैक पर गोल दाग भारतीय टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। भारत को पहले क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और इस में दो पर भारत ने गोला दागे। पहले क्वार्टर के बाद भारत ने घाना पर 3-0 की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे क्वार्टर का खेल

दूसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल दागा। उन्होंने 20वें मिनट में गोल किया। इसके बाद जुगराज सिंह ने 22वें मिनट में गोल दाग भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी। हाफ-टाइम तक यही स्कोर रहा।

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *