Categories: Delhi

NSG से ट्रेनिंग, वीरप्पन को दौड़ाया, वीरता पुरस्कार… किसी कमांडो से कम नहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा

नयी दिल्ली: दिल्ली के नए कमिश्नर की हर तरफ चर्चा हो रही है। तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी के संजय अरोड़ा को रविवार को दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया। अरोड़ा वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के रूप में तैनात हैं। हाल के इतिहास में यह तीसरी बार है, जब एजीएमयूटी कैडर के बाहर के किसी अधिकारी को राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस बल का प्रमुख बनाया गया है। अरोड़ा गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना का स्थान लेंगे।

सीएम वीरता पुरस्कार
साल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरोड़ा सोमवार को कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। उन्होंने तमिलनाडु पुलिस एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में काम किया है। अरोड़ा अपनी तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। इस आईपीएस अधिकारी ने चंदन तस्कर वीरप्पन का पीछा किया था। अरोड़ा को उस कार्यकाल के दौरान बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकार ने अरोड़ा की अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों (एजीएमयूटी) कैडर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है। एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी दिल्ली पुलिस में सेवा करते हैं।

चंदन तस्कर वीरप्पन के पीछे पड़ गए थे आईपीएस
संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। आईपीएस में शामिल होने के बाद, उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी रहे हैं। जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी। इसके लिए संजय अरोड़ा को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया। संजय अरोड़ा चेन्नई में एडिशनल कमिश्नर क्राइम एंड हेडक्वार्टर और एडिशन कमिश्नर ट्रैफिक भी रह चुके हैं। उन्हें इसके बाद प्रोमोट कर तमिलनाडु पुलिस में एडीजीपी (ऑपरेशन) और एडीजीपी (एडमिनिस्ट्रेशन) के रूप में नियुक्त किया गया था।

स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप का किया था गठन
1991 में, अरोड़ा ने एनएसजी की तरफ से ट्रेनिंग लेने के बाद लिट्टे की गतिविधियों के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के गठन में एक महत्वपूर्ण भूमिका। उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के एसपी के रूप में भी कार्य किया। संजय अरोड़ा को 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, अंतरिक्ष सुरक्षा पदक और संयुक्त राष्ट्र शांति पदक सहित अन्य से सम्मानित किया जा चुका है।

2025 तक है कार्यकाल
अरोड़ा को पिछले साल अगस्त में आईटीबीपी का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल जुलाई 2025 तक है। उन्होंने 2002 और 2004 के बीच कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी काम किया है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है।

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago