Categories: Punjab

ब्राह्मण समाज ने BJP नेता के खिलाफ खोला मोर्चा: लुधियाना CP को खून से लेटर लिखा; प्रवीण बंसल पर पुजारी परिवार से मारपीट के आरोप

लुधियानाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

लेटर लिखने के लिए इंजेक्शन की मदद से खून निकलवाता युवक।

लुधियाना में भाजपा नेता प्रवीण बंसल के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। बीते दिनों भाजपा नेता प्रवीण बंसल पर किदवई नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में पुजारी और उनके परिवार के साथ मारपीट के आरोप लगे थे। जिसकी वीडियो भी सामने आई थी। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।

शुक्रवार को पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर धरना लगाया। इंजेक्शन की मदद से खून निकालकर CP मंदीप सिंह सिद्धू को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई।

लोगों ने लिखा- CP सर हम अपना खून दे रहे हैं, अब तो इंसाफ दे दो। लगातार जिला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी लोगों ने की।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने नाम खून से पत्र लिखते धरनाकारी।

थाना के बाहर श्री हनुमान चालिसा का पाठ
प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर श्री हनुमान चालिसा का पाठ किया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते पर्चा दर्ज नहीं कर रही है। जबकि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो चुकी है। जिसमें प्रवीण बंसल हमला करते हुए दिख रहे हैं।

कार्रवाई का आश्वासन दे उठाया धरना
करीब 2 घंटे तक उनकी और से प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रवीण बंसल द्वारा भाजपा की आड़ में अपना बचाव किया जा रहा है। उनकी और भाजपा के सीनियर नेताओं को उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। यदि पार्टी उन्हें बर्खास्त करती है तो ठीक है नहीं तो वह भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे।

अंदर खाते भाजपा के नेता भी बंसल के खिलाफ
बता दें राजनीति में हर नेता अपना दांव पेंच खेलता है। प्रवीण बंसल को भाजपा से आउट करवाने के लिए लगातार उनकी ही पार्टी के कुछ कदावर नेता लगातार प्रदेश और दिल्ली हाईकमान तक उनकी रिपोर्ट भेज रहे हैं। ये वह नेता है जो हलका सेंट्रल से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

सबूत दिखने पर भी एक्शन नहीं- चड्‌ढा
हिंदू नेता चंद्रकांत चड्‌ढा ने कहा कि हमले की सीसीटीवी फुटेज सब के सामने है। जिसके बावजूद पुलिस का एक्शन न लेना गलत है। ब्राह्मण समाज सबसे ऊंचा माना जाता है, लेकिन उन्हें भी खून देकर अगर इंसाफ मांगना पड़ रहा है तो शर्म की बात है। चड्‌ढा ने कहा कि पुलिस को इंसाफ देना चाहिए, उन्हें सड़कों पर बैठाना सरासर गलत है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago