Breaking News

फाजिल्का में लावारिस हालात में नाबालिग मिली: डरी सहमी, न कुछ बोलती न कुछ बताती; आर्मी ने महिला को सौंपी, वूमेन सेल को बताया गया

फाजिल्काएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के फाजिल्का के गांव ओडियां में एक नाबालिग लावारिस लड़की मिली है। बुधवार को गांव छोटी ओडियां की ढाणी पर ग्रामीणों ने एक युवती को घूमते हुए देखा, जिसे वहां रहने वाले एक ग्रामीण में अपने घर में पनाह दी। सुबह उसके बारे में आर्मी जवानों के बताया और आर्मी हेड क्वार्टर में पहुंचा दिया।

गांव छोटी ओडियां की ढाणी में मिली लावारिस लड़की।

गांव छोटी ओडियां की ढाणी में मिली लावारिस लड़की।

आर्मी जवानों ने महिला के हवाले किया
इस बारे ओर जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनीता रानी निवासी छोटी ओडियां ने बताया कि गुरुवार को उसे नाबालिग लड़की के बारे में पता चला तो वह 3 बजे के करीब गांव छोटी ओडियां की ढाणी में नजर आई। वहां उसके आर्मी छावनी में होने का पता चला तो वह आर्मी छावनी में गई, जहां जवानों ने युवती को उसके हवाले कर दिया।

लावारिस मिली लड़की से बातचीत करते समाजसेवी टीम के सदस्य।

लावारिस मिली लड़की से बातचीत करते समाजसेवी टीम के सदस्य।

बुआ और गांव का नाम बताया
सुनीता के अनुसार, लड़की की उम्र 14-15 वर्ष लग रही है। जबसे यह मिली है, तब से इसने कुछ भी नहीं बोला। ऐसा लगता है कि इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बार-बार पूछने पर इसने अपना नाम करनजीत बताया है। इसने यह कहा है कि इसकी एक बुआ है, जिसका नाम बंसो है और इसने अपने गांव का नाम अरनीखेड़ा बताया है। यह इससे ज्यादा बोली ही नहीं।

समाजसेवी सुनीता साथ लावारिस मिली लड़की।

समाजसेवी सुनीता साथ लावारिस मिली लड़की।

वूमेन सेल को सौंपी जाएगी लड़की
सुनीता के अनुसार, जब हमारी टीम ने लड़की से बात करनी चाही तो वह कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। बार-बार पूछने पर इसने केवल अपना नाम करनजीत बोला, बाकी कुछ भी नही बोल सकी। देखने से लड़की कुछ डरी सहमी नजर आ रही थी। इसकी सूचना बाल सुरक्षा विभाग के अधिकारी कौशल परुथी को दी गई तो उन्होंने कहा कि लड़की को वूमेन सेल फाजिल्का के सुपुर्द कर दिया जाए।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *