![हरियाणा में आज AAP की तिरंगा यात्रा: जींद में मौजूद रहेंगे दो राज्यों के सीएम, एक किलोमीटर चलेंगे पैदल AAP Tiranga Yatra in Haryana, Delhi CM kejriwal and punjab cm bagwant maan will present in Jind](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2022/09/07/750x506/aama-aathama-parata-bhagavata-mana-punjab-cm-bhagwant-delhi-cm-arvind-kejriwal-aam-aadmi-party-arvind_1662546280.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में आम आदमी पार्टी बांगर की धरती जींद से अपने 2024 के चुनावों को लेकर बिगुल बजाएगी। जिसके लिए आम आदमी पार्टी जींद में पैदल तिरंगा यात्रा निकालेगी। आप ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। तिरंगा यात्रा के नाम से इस कार्यक्रम में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शिरकत करेंगे।