Breaking News

Bharatpur: निगम के यूडी टैक्स-यूजर चार्ज का विरोध, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- कंपनी भगाओ, भरतपुर बचाओ

BJP leaders opposed the UD tax and user charge of Municipal Corporation in Bharatpur

भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में यूडी टैक्स और यूजर चार्ज को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल के साथ विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय के समाने धरना देकर भाजपा नेताओं ने ‘कंपनी भगाओ, भरतपुर बचाओ’ के नारे लगाए। भाजपा नेता बिजलीघर चौराहे पर एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त सुभाष गोयल को यूडी टैक्स और यूजर चार्ज के विरोध में ज्ञापन दिया।  

भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि यूडी टैक्स के नाम पर व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। नगर निगम की संबंधित फर्म के द्वारा गलत तरीके से यूडी टैक्स की गणना कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। अगर, नगर निगम के द्वारा आगामी 10 दिनों में यूडी टैक्स की अनियमितताओं को दूर नहीं किया और संबंधित कंपनी को नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

साथ ही लोगों को भरतपुर बंद का भी आह्वान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येन्द्र गोयल, पार्षद रूपेन्द्र जघीना, मंत्री मुकेश सिंघल, भाजपा नेता उदय सिंह, अनिल लोहिया, विष्णु लोहिया, पार्षद नरेश जाटव सहित काफी संख्या में भाजपाई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source link

About dp

Check Also

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरु किया जन सूचना पोर्टल, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा लॉंच किया गया राजस्थान जन सूचना पोर्टल (Rajasthan Jan Soochna …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *