Categories: Chhattisgarh

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने किया मरीज से रेप: किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी आयुर्वेदिक डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा जिले में अपनी मरीज के दुष्कर्म के आरोप में आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास (28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वो पिछले 4 महीनों से अपना इलाज आरोपी से करा रही थी, लेकिन इलाज के बहाने उसने रेप किया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके कमर में अक्सर दर्द रहता था, जिसके इलाज के लिए वो पिछले 4 महीनों से आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के संपर्क में थी। 19 मई को भी वो अपना इलाज कराने डॉक्टर के घर आई थी। घर से ही लगा हुआ उसका क्लीनिक भी है। यहां जांच के दौरान आरोपी ने कहा कि वो उससे प्यार करता है, ये कहकर छेड़छाड़ करने लगा।

पामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसने उसके साथ रेप किया और किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता यहां से घर लौट आई। उस दिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ दिनों के बाद अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने जाकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।

आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास पर महिला से रेप का आरोप।

आरोपी डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास जो ग्राम भैंसो का रहने वाला है, उसके खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 376(2)N, 506 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को उसके क्लीनिक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago