Breaking News

जलालाबाद में शूटर गैंग का सरगना गिरफ्तार: रिवॉल्वर व 4 कारतूस बरामद; गन पॉइंट पर लोगों से लूटपाट व वसूली करता था

फाजिल्का7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के फाजिल्का स्थित जलालाबाद सिटी थाना पुलिस ने शूटर गैंग के सरगना साहिल जोसन को गिरफ्तार किया है। आरोपी गन पॉइंट पर आसपास के लोगों से लूटपाट और जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी का 3 दिन का रिमांड लेने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंद्र सिंह ने बताया कि साहिल जोसन निवासी गांव चक्क सुक्कड़ द्वारा चलाए गए गैंग में इलाके के अलग-अलग गांवों के व्यक्ति शामिल हैं। जिनके साथ मिलकर एक शूटर गैंग बनाया हुआ है। यह गैंग इलाके में काफी समय से लोगों को गन पॉइंट पर डरा धमकाकर उनसे लूटपाट व वसूली जैसे अपराध को अंजाम देता था।

आरोपी से बरामद रिवॉल्वर।

आरोपी से बरामद रिवॉल्वर।

आरोपी पर वसूली के 4 मामले पहले से दर्ज
इंस्पेक्टर दविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी में वसूली के चार मामले पहले से ही दर्ज हैं। बीते दिन उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दशमेश नगरी वाटर वर्क्स नंबर 4 के निकट एक महिला को रिवॉल्वर दिखाकर डराया धमकाया था। पुलिस तभी से उसे व उसके साथियों का पीछा कर रही थी। बीते दिन उसको गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया था।

जानकारी देते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंद्र सिंह।

जानकारी देते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंद्र सिंह।

अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने एक रिवॉल्वर, मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। शूटर गैंग के फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। आरोपी साहिल जोसन का तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

About dp

Check Also

महिलाओ को पंजाब सरकार कर रही आर्थिक मदद , हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रूपये

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, जिसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *