Categories: Delhi

Subramanian Swamy | छलावा है अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का दावाः सुब्रमण्यम स्वामी | Navabharat (नवभारत)

दिल्ली: केंद्र सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने के भले दावा कर रही है। लेकिन भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने ही सरकार के दावे को खोखला बताया है। उनका कहना है कि अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का सरकार का दावा छलावा भर है। हालांकि, स्वामी के इस बयान को भाजपा ने सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था निकट भविष्य में 7-8 प्रतिशत जीडीपी विकास दर हासिल कर लेगी।

सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का दावा छलावा है। स्वामी ने कहा कि उन्होंने भारत के आर्थिक आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया है। भारत के चमकती अर्थव्यवस्था बनने  की सारी बातें निराधार हैं। वे जल्द ही इस बारे में तथ्य और आंकड़े पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें

पूर्व सांसद ने कहा कि  इस बात में कोई दो राय नही है कि जीडीपी की विकास दर में से कोरोना काल में हुई रिकवरी को घटा दिया जाए। तो ये 4 फीसदी से भी कम हैं। स्वामी का कहना है कि नेहरू युग में जीडीपी की दर 4 फीसदी रही थी। फिलहाल आंकड़े कह रहे हैं कि जीडीपी विकास दर उस दौर से भी कम हैं।

भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने स्वामी के दावे को सरासर गलत बताया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 7.2 प्रतिशत है। जो इसे लगातार दो वर्षों के लिए सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाती है। इस वर्ष की उच्च विकास दर यूक्रेन-रूस युद्ध और इसके पतन, वित्तीय के रूप में वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हासिल की गई थी।

अग्रवाल ने कहा कि नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। इसमें काफी गति है। मोदी सरकार द्वारा सक्षम व्यापक आर्थिक प्रबंधन ने सुनिश्चित किया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था निकट भविष्य में 7-8 प्रतिशत जीडीपी विकास दर हासिल करेगी।

स्वामी भाजपा से राज्यसभा सांसद थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगातार हमलों के कारण भाजपा ने उनको दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा।

Published by
dp

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago