Categories: National

दिग्विजय के ‘थैंक्यू जर्मनी’ पर रार: सांसद कपिल सिब्बल बोले- हमें विदेशी समर्थन की जरूरत नहीं, ये हमारी लड़ाई


दिग्विजय सिंह और कपिल सिब्बल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी को शुक्रिया कहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्विट पर रार बढ़ गया है। अब दिग्विजय पर कांग्रेस के पूर्व नेता और सांसद कपिल सिब्बल ने निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि ‘हमें विदेश से समर्थन की जरूरत नहीं है। ये लड़ाई हमारी अपनी है।’ 

बता दें कि राहुल गांधी की अयोग्यता पर जर्मन विदेश मंत्रालय की ओर से टिप्पणी की गई थी। इस खबर को रीट्विट करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जर्मन विदेश मंत्रालय को शुक्रिया कहा था। 

जर्मनी ने क्या कहा था? 

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि हमने भारत में विपक्षी नेता राहुल गाधी के खिलाफ फैसले और उनकी संसदीय सदस्यता निलंबित किए जाने का संज्ञान लिया है। प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि हमारी जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी फैसले को चुनौती दे सकते हैं। तब ये स्पष्ट होगा कि क्या यह फैसला टिक पाएगा और क्या निलंबन का कोई आधार है? प्रवक्ता ने कहा कि जर्मनी को उम्मीद है कि न्यायिक स्वतंत्रता के मानक और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत समान रूप से राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही पर लागू होंगे। 

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

जर्मनी के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी को परेशान करके भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेने के लिए जर्मनी के विदेश मंत्रालय और डॉयचे वैले के मुख्य अंतरराष्ट्रीय संपादक रिचर्ड वाकर का शुक्रिया। 

भाजपा ने साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

दिग्विजय सिंह द्वारा जर्मनी को धन्यवाद कहे जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को आमंत्रित कर रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कटाक्ष किया कि भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने की खातिर राहुल गांधी का आभार। 

किरेन रिजिजू ने आगे कहा- ‘याद रखिए, भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब और विदेशी प्रभाव को सहन नहीं करेगा क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री हैं – नरेंद्र मोदी जी।’ 

सिब्बल बोने- हमें आगे चलने के लिए बैसाखियों की जरूरत नहीं 

दिग्विजय सिंह के ट्विट पर पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘दिग्विजय सिंह: भारत में लोकतंत्र से कैसे समझौता किया जा रहा है इस पर ध्यान देने के लिए बर्लिन को धन्यवाद दिया। मेरा विचार: हमें आगे चलने के लिए बैसाखियों की जरूरत नहीं है। हमें विदेशों से समर्थन की जरूरत नहीं है।’ सिब्बल ने जोर देकर कहा, ‘हमारी लड़ाई हमारी अपनी है और इसमें हम साथ हैं।’



Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago