ऐप पर पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) जहां भी जाती हैं, महफिल लूट लेती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों में खास जगह बनानी वालीं रेखा हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान एक ओर जहां रेखा की मौजूदगी ने ही सभी का दिल जीत लिया तो दूसरी को पैप्स को देख उन्होंने कुछ ऐसा किया सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रेखा गिरते गिरते बची हैं।
गिरते गिरते बचीं रेखा
दरअसल बीती शाम मुंबई में फ्रांसीसी फैशन शो Christian Dior’s Fall 2023 का आयोजन हुआ। ये आयोजन मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के साथ ही साथ कुछ हॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। इस दौरान रेखा भी इवेंट में शामिल हुईं। रेखा ने पैप्स को देखकर नमस्कार किया और पीछे झुकीं, इस ही दौरान वो गिरते गिरते बचीं। रेखा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सेलेब्स का लगा तांता
बता दें कि इस फैशन शो में कई सेलेब्स नजर आए, जिन में सोनम कपूर आहूजा, करिश्मा कपूर, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, मीरा राजपूत, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन, नताशा पूनावाला आदि भी शामिल रहे। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इवेंट में बॉलीवुड के साथ ही कुछ हॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल रहे।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…