![Jharkhand: धनबाद के आशीर्वाद टॉवर में लगी भीषण आग, कई मौतों की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Fire](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/01/31/750x506/fire_1675181057.jpeg?resize=414%2C233&ssl=1)
Fire
– फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड के धनबाद में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां के जोड़ाफाटक रोड पर स्थित आशीर्वाद टावर के तीसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने और कई लोगों के आग के बीच फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल मौके पर दमकल गाडियां पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। गौरतलब है कि इस टॉवर के पास में ही एक अस्पताल भी स्थित है। भीषण आग के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोग काफी डरे और सहमे हैं।
डीएसपी कानून व्यवस्था के मुताबिक, धनबाद के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। कई के फंसे होने की आशंका है। कुछ मौतों की सूचना भी मिली है। सटीक संख्या को लकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बचाव अभी भी चल रहा है।