Breaking News

Budget Session Live: पीएम मोदी बोले- भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया का ध्यान, राष्ट्रपति का अभिभाषण हमारा गौरव

11:08 AM, 31-Jan-2023

हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें अतीत का गौरव जुड़ा हो: राष्ट्रपति मुर्मू

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें अतीत का गौरव जुड़ा हो। हमें नए युग का निर्माण करना है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जिसमें गरीबी न हो, मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। ऐसा भारत बनाना है, जिसके युवा समय से दो कमद आगे चलता है। ऐसा भारत जिसकी एकता और अटल हो। 2047 में देश जब इस सच्चाई को जीवंत करेगा तब इस निर्माण का आंकलन भी करेगा। तब इस मौके को देखा जाएगा। इसलिए अमृतकाल का यह अवसर बहुत महत्वपूर्ण है।

10:53 AM, 31-Jan-2023

भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं को पूरा करने का काम करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच, भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा, दुनिया को जो आशा की किरण दिख रही है, वह और तेज होगी। इसके लिए मुझे दृढ़ विश्वास है कि निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी।

10:51 AM, 31-Jan-2023

‘भारत पहले, नागरिक पहले’ की सोच को लेकर हम इस बजट सत्र को आगे बढ़ाएंगे

पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत पहले, नागरिक पहले’ की सोच को लेकर हम संसद के इस बजट सत्र को आगे बढ़ाएंगे। मुझे उम्मीद है कि विपक्षी नेता संसद के समक्ष अपने विचार रखेंगे।

10:49 AM, 31-Jan-2023

भारत के बजट पर पूरी दुनिया की नजर: पीएम मोदी

  पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।  

10:40 AM, 31-Jan-2023

राष्ट्रपति का अभिभाषण देश के लिए गौरव की बात: पीएम मोदी

आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया।  अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।  

10:34 AM, 31-Jan-2023

आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी

आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परंपरागत संबोधन का बहिष्कार करेगी। ट्विटर पर आप विधायक संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि पार्टी मुर्मू के संबोधन का बहिष्कार कर रही है क्योंकि उनका भाषण नरेंद्र मोदी-सरकार के ‘झूठे वादों का पुलिंदा’ है।

10:27 AM, 31-Jan-2023

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा

संसद का बजट सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

10:15 AM, 31-Jan-2023

Budget Session Live: पीएम मोदी बोले- भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया का ध्यान, राष्ट्रपति का अभिभाषण हमारा गौरव

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। आज राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक होंगी।

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *