Categories: National

Himachal News: प्रबोध सक्सेना मुख्य सचिव नियुक्त, राम सुभग और संजय गुप्ता को भी सीएस रैंक

प्रबोध सक्सेना, राम सुभग सिंह, संजय गुप्ता।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव के बहुप्रतीक्षित पद पर शनिवार देर रात को फैसला ले लिया। हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना होंगे। सक्सेना की यह नियुक्ति मुख्य सचिव आरडी धीमान की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। धीमान शनिवार को रिटायर हो गए। 

प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। शनिवार तक वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त और कार्मिक के पद पर नियुक्त रहे हैं। इस नियुक्ति को पूरे दिन गोपनीय रखा गया और रात 11:00 बजे अधिसूचना जारी की गई। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रबोध सक्सेना से अन्य वरिष्ठ अधिकारियों राम सुभग सिंह और संजय गुप्ता को भी मुख्य सचिव पद के बराबर की नियुक्तियां दी हैं। यह सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण के पद पर नियुक्त थे।

अब वह मुख्य सचिव के बराबर की रैंक पर काम करते हुए रोपवे कॉरपोरेशन के एमडी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इसी तरह से 1987 बैच के आईएएस अधिकारी प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार राम सुभग सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे।

वह विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे। यह दोनों अधिकारी मुख्यमंत्री की निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण में काम करेंगे। यानी यह मुख्य सचिव के बजाय मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। यह उल्लेखनीय है कि राम सुभग सिंह को जयराम सरकार ने मुख्य सचिव के पद से हटा दिया था और आरडी धीमान को नया मुख्य सचिव बनाया था।

विस्तार

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago