Breaking News

साल के आखिरी दिन कम हो गई अडानी की दौलत, टॉप 2 रईस भी कंगाल!

ऐप पर पढ़ें

साल के आखिरी दिन दुनिया के टॉप 3 अरबपतियों की दौलत में बड़ी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक सबसे रईस अरबपति फ्रांस के बर्नाड अरनॉल्ट की दौलत में 2.42 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है और उनका नेटवर्थ 162 बिलियन डॉलर हो गया है। इसी तरह, टेस्ला के एलन मस्क की दौलत में 1.28 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। एलन मस्क का नेटवर्थ लुढ़क कर 137 बिलियन डॉलर पर आ गया है। 

गौतम अडानी का क्या हाल: भारत के गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति हैं। गौतम अडानी की दौलत 121 बिलियन डॉलर है और एक दिन पहले के मुकाबले इसमें 580 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में 214 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और अब नेटवर्थ 87.1 बिलियन डॉलर है। आपको बता दें कि अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी की रैंकिंग 8वीं है।

2022 में मस्क को सबसे बड़ा नुकसान: एलन मस्क को साल 2022 में 133 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरे सबसे बड़े लूजर अमेजन के जेफ बेजोस रहे हैं। जेफ बेजोस की दौलत 85.4 बिलियन डॉलर कम हो गई है। सबसे बड़े गेनर के तौर पर गौतम अडानी उभरे हैं। गौतम अडानी की दौलत इस साल 44 बिलियन डॉलर बढ़ गई है। 

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *