Categories: Delhi

दिल्ली पुलिस ने किया फर्जी वीजा गैंग का भंडाफोड़, रोजगार के लिए विदेश जाने वालों को बनाते थे निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक फर्जी वीजा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नगर के कनॉट प्लेस क्षेत्र से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को कनॉट प्लेस और अन्य इलाकों में सक्रिय एक गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी और बाद में कई जगहों पर छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 10-12 साल से विभिन्न देशों से वीजा हासिल करने के कारोबार में थे और फर्जी दस्तावेज तैयार करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल कर ली थी। पुलिस के अनुसार, वीजा के आकांक्षी ज्यादातर लोग बेरोजगार युवा थे और वे रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। वीजा हासिल करने के लिए ऐसे उम्मीदवारों के पास वैध दस्तावेज नहीं होते हैं और वे ऐसे लोगों के जरिए जाली दस्तावेज तैयार कराते थे और उनके आधार पर वीजा के लिए आवेदन करते थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी इसके लिए उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के बलदेव राज (54), अंश मदान (23), बलिहार सिंह (43) और कुलदीप सिंह (56), वसंत कुंज के शिव राम कृष्णन (39), मयूर विहार फेज-3 निवासी सुनील बिष्ट (39) और नंदा बल्लभ जोशी (43) एवं उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के पंकज कुमार शुक्ला (30) के रूप में हुई है। यादव ने कहा कि यह गिरोह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में फैला है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के कई सदस्यों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है और राज इस गिरोह का सरगना है। उसने 2003 में दिल्ली आने से पहले पंजाब में एक चुनाव भी लड़ा था।

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago