09:47 PM, 30-Nov-2022
गत चैंपियन फ्रांस के खिलाफ ट्यूनीशिया ने पहला गोल कर दिया है। उसके लिए कप्तान वाहबी खाजरी ने 58वें मिनट में गोल किया। उनके गोल की बदौलत ट्यूनीशिया की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वह अब प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए सपने देख रहा है।
09:35 PM, 30-Nov-2022
फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच मैच में दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। ट्यूनीशिया की टीम दूसरे हाफ में किसी तरह गोल करना चाहेगी। वहीं, फ्रांस की नजर मैच को जीतकर ग्रुप दौर में हैट्रिक बनाने पर है।
09:18 PM, 30-Nov-2022
फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमें अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। फ्रांस ने गोल के लिए एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगाया है। वहीं, ट्यूनीशिया के तीन में से दो शॉट टारगेट पर लगे हैं। पजेशन में फ्रांस की टीम आगे है। उसने 58 फीसदी पजेशन अपने पास रखे हैं। अगर यह मैच ड्रॉ रहता है तो फ्रांस सात अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा। ट्यूनीशिया दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहेगी।
09:01 PM, 30-Nov-2022
फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच आधे घंटे का खेल हो चुका है। फ्रांस अपने स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ज्यादा हमले नहीं कर पा रही है। ट्यूनीशिया मैच में अब तक दबाव बनाने में कामयाब रही है।
08:32 PM, 30-Nov-2022
ट्यनीशिया और फ्रांस के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। फ्रांस ने इस मैच के लिए अपने शुरुआती इलेवन में नौ बदलाव किए हैं। कप्तान हूगो लॉरिस को भी आराम दिया गया है। राफेल वरान के हाथ में टीम की कमान है।
08:03 PM, 30-Nov-2022
ट्यूनीशिया: अयमेन दाहमेन (गोलकीपर), वाज्दी केचरिडा, मोंटासर ताल्बी, यासिन मरियाह, अली मौलौल, नादेर घांडरी, मोहम्मद अली बेन रोमधने, आइसा लाइदौनी, एलिस स्कीरी, अनीस स्लीमेन, वाहबी खजरी (कप्तान)।
फ्रांस: स्टीव मंडंडा (गोलकीपर), एक्सल दिसासी, राफेल वरान (कप्तान), इब्राहिमो कोनाते, एडुआर्डो कामाविंगा, यूसुफ फोफाना, एयू रिलियन टचौमेनी, जॉर्डन वेरेटौट, माटेओ गुएन्डौजी, किंग्सले कोमन, रैंडल कोलो मुनी।
07:57 PM, 30-Nov-2022
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फुटबॉल विश्व कप में बुधवार (30 नवंबर) को फ्रांस का मुकाबला थोड़ी देर में ट्यूनीशिया से होगा। ग्रुप-डी में फ्रांस की टीम दो मैचों में जीत के साथ पहले स्थान पर है। उसके छह अंक हैं। उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पहले ही पक्का कर लिया है। वहीं, ट्यूनीशिया के दो मैचों में एक अंक हैं। उसके लिए यह करो या मरो वाला मैच है। नॉकआउट की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे इस मैच में जीत हासिल करनी होगी।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…