Categories: National

Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम को पैरोल का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याची ने कहा-शांति भंग का खतरा बढ़ा

राम रहीम
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने कहा कि राम रहीम को पैरोल देने के चलते शांति भंग होने का खतरा बेहद बढ़ गया है। राम रहीम यूट्यूब पर वीडियो डाल रहा है जो डिलीट की जानी चाहिए। राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद से ही लगातार डेरा समर्थकों व आम लोगों के बीच तनाव का सिलसिला बढ़ने लगा है। हाई कोर्ट में दाखिल इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।

इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी कर राम रहीम की पैरोल को रद्द करने की मांग की थी। हत्या और साध्वियों से यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को कुछ समय पहले पैरोल दी गई थी। 

एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने लीगल नोटिस जारी करते हुए कहा कि राम रहीम बेहद गंभीर अपराधों का दोषी है और इस तरह के अपराधी को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। अरोड़ा ने लीगल नोटिस में राम रहीम की पैरोल को तुरंत रद्द करने की हरियाणा सरकार से मांग की है। अरोड़ा ने नोटिस में कहा कि इस प्रकार के अपराधी को खुद को प्रचारित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

बरनावा आश्रम में पैरोल काट रहा है राम रहीम
रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा आश्रम में है। इस दौरान वह हर रोज पहले की तरह स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करता है। इसके अलावा भजन भी गाता है और अनुयायियों को गुरुमंत्र देता है।

पंजाब के मंत्री की डेरे पर मौजूदगी से उठा था विवाद
हरियाणा में पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के डेरे पर पंजाब के मंत्री की मौजूदगी विवादों में आ गई है। डेरा मुखी को बार-बार पैरोल मिलने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। वहीं अब पंजाब सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। यूजर्स मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं।

विस्तार

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago