Breaking News

बोनी कपूर ने पपराजी से पूछा- ‘भाई-बहन लग रहे हैं ना?’, जाह्नवी कपूर का ऐसा था रिएक्शन

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘मिली‘ है। वह इस वक्त अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। रविवार को जाह्नवी कपूर ‘द कपिल शर्मा‘ शो के सेट पर पहुंचीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर पपराजी के सामने आईं और पोज दिया। उनके साथ बोनी कपूर भी थे। व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी और ब्रालेट में जाह्नवी गॉर्जियस लग रही हैं। सिंपल लुक में उन्होंने मुस्कुराते हुए पपराजी को पोज दिए। अपनी अदाओं से वह फैन्स पर कहर ढाती दिखीं।

बोनी कपूर का पपराजी से सवाल


पोज देते हुए बोनी कपूर मजाकिया अंदाज में पपराजी से पूछते हैं, ‘भाई-बहन लग रहे हैं ना?’ बोनी कपूर फिर से पपराजी से यही पूछते हैं। इसके बाद जाह्नवी अपने पिता की तरफ देखती हैं और कहती हैं, ‘पापा।‘ पोज के वक्त जाह्नवी, बोनी कपूर का कॉलर ठीक करती दिखती हैं। 

 

सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म में जाह्नवी


जाह्नवी की अगली फिल्म सर्वाइवल थ्रिलर ‘मिली‘ है। इसमें उनके साथ सनी कौशल और मनोज पाहवा मुख्य भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म में जाह्नवी ने काम किया है। ‘मिली‘ 2019 में आई मलयालम फिल्म ‘हेलन‘ की हिंदी रीमेक है। फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पाइपलाइन में कई फिल्में

 

जाह्नवी की अपकमिंग अन्य फिल्मों में ‘बवाल‘ है। इसमें उनके अपोजिट वरुण धवन हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा जाह्नवी के पास राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही‘ है। जाह्नवी की पिछली फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘गुड लक जेरी‘ थी।

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *