11:17 AM, 30-Oct-2022
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका तस्कीन अहमद ने दिया। कप्तान शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए तस्कीन को 12वें ओवर में बुलाया। उन्होंने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। तस्कीन ने दूसरी गेंद पर रेजिस चकाबवा को आउट कर दिया। चकाबवा 19 गेंद पर 15 रन बनाए। उन्होंने सीन विलियम्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 गेंद पर 34 रन की साझेदारी की। चकाबवा के बाद रयान बर्ल क्रीज पर आए हैं। जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में पांच विकेट पर 80 रन बना लिए हैं।
11:08 AM, 30-Oct-2022
जिम्बाब्वे की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने चार विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। सीन विलियम्स 18 गेंद पर 26 और रेजिस चकाबवा 14 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 60 गेंद पर 87 रन बनाने हैं। अगर ये दोनों बल्लेबाज पांच ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी कर लेते हैं तो जिम्बाब्बे की टीम मैच जीतने के करीब पहुंच जाएगी।
10:51 AM, 30-Oct-2022
अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान ने पारी के छठे ओवर में कहर बरपा दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर मिल्टन शुम्बा को आउट किया। शुम्बा 15 गेंद पर आठ रन बनाकर शाकिब अल हसन को कैच थमा बैठे। उनके बाद स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा क्रीज पर उतरे। वह तीन गेंद पर खाता नहीं खोल सके और ओवर की पांचवीं गेंद पर आफिफ हुसैन को कैच थमा बैठे। जिम्बाब्वे के छह ओवर में चार विकेट पर 36 रन हैं। उसे जीत के लिए 84 गेंद पर 115 रन बनाने हैं। सीन विलियम्स और रेजिस चकाबवा क्रीज पर हैं। अब ये जोड़ी जिम्बाब्वे की आखिरी उम्मीद हैं।
10:36 AM, 30-Oct-2022
जिम्बाब्वे को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने टीम के लिए दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन को विकेटकीपर नूरुल हसन के हाथों कैच कराया। एर्विन सात गेंद पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद सीन विलियम्स क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर मिल्टन शुम्बा हैं। जिम्बाब्वे ने तीन ओवर में दो विकेट पर 17 रन बना लिए हैं।
10:29 AM, 30-Oct-2022
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को पहले ओवर में बड़ा झटका लगा। तस्कीन अहमद ने वेस्ले मधेवेरे को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराया। मधेवेरे एक चौका लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उनके बाद मिल्टन शुंबा क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर कप्तान क्रेग एर्विन क्रीज पर हैं। जिम्बाब्वे ने दो ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं।
10:14 AM, 30-Oct-2022
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। उसने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है। नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। उनके अलावा आफिफ हुसैन ने 19 गेंद पर 29 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 20 गेंद पर 23 रन बनाए। लिटन दास ने 14 रनों का योगदान दिया। मोसादेक हुसैन सात और नूरुल हसन एक रन बनाकर आउट हुए। सौम्य सरकार खाता नहीं खोल पाए। यासिर अली एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ज एनगारवा ने दो-दो विकेट लिए। सिंकदर रजा और सीन विलियम्स को एक-एक सफलता मिली।
09:51 AM, 30-Oct-2022
बांग्लादेश को चौथा झटका 17वें ओवर में सिकंदर रजा ने दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर नजमुल हुसैन शान्तो को आउट कर दिया। नजमुल ने 55 गेंद पर 71 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। सिकंदर की गेंद पर कप्तान क्रेग एर्विन ने उनका कैच लिया। नजमुल के आउट होने के बाद मोसादेक हुसैन क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने 17 ओवर में चार विकेट पर 126 रन बना लिए हैं।
09:37 AM, 30-Oct-2022
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। पार्टटाइम गेंदबाज सीन विलियम्स की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में वह पवेलियन लौट गए। गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में चली गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार कैच लिया। शाकिब ने 20 गेंद पर 23 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद आफिफ हुसैन उतरे हैं। दूसरी ओर, नजमुल हुसैन शान्तो ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। बांग्लादेश ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 95 रन बना लिए हैं।
09:21 AM, 30-Oct-2022
बांग्लादेश की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। पिछले कुछ ओवरों में शाकिब अल हसन और नजमुल हसन शान्तो ने तेजी से रन बनाए हैं। दोनों ने मिलकर टीम के रनरेट को छह के पार पहुंचा दिया। बांग्लादेश ने 10 ओवर में दो विकेट पर 63 रन बनाए हैं। शाकिब और नजमुल ने 28 गेंद पर 31 रन की साझेदारी कर ली है। शाकिब 15 गेंद पर 17 और नजमुल 31 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:04 AM, 30-Oct-2022
बांग्लादेश को दूसरा झटका भी ब्लेसिंग मुजरबानी ने दिया। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अनुभवी लिटन दास को आउट कर दिया। लिटन दास विकेट की पीछे बाउंड्री मारने के प्रयास में गलत शॉट खेल बैठे। गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में चली गई। तेंदई चतारा ने कोई गलती नहीं की और मुश्किल कैच को आसान बना दिया। लिटन 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके लगाए। लिटन के बाद कप्तान शाकिब अल हसन क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर नजमुल हुसैन शान्तो हैं। बांग्लादेश ने पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) में दो विकेट पर 32 रन बनाए।
08:53 AM, 30-Oct-2022
बांग्लादेश को पहला झटका सौम्य सरकार के रूप में लगा। वह दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। सरकार को ब्लेसिंग मुजरबानी ने चकाबवा के हाथों कैच कराया। सरकार खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद लिटन दास क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर नजमुल हुसैन शान्तो क्रीज पर हैं। चार ओवर में टीम ने एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं।
08:33 AM, 30-Oct-2022
जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकाबवा (विकेटकीपर), मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजरबानी।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।
08:25 AM, 30-Oct-2022
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वर्ल्ड कप का 28वां मुकाबला बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। ब्रिस्बेन के मैदान पर रविवार (30 अक्तूबर) को बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को सुपर-12 में दूसरी जीत की तलाश है। जिम्बाब्वे का एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं, एक मुकाबला उसने पाकिस्तान के खिलाफ अपने नाम किया था।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…