नई दिल्ली: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है. 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व का आरंभ हुआ था. दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर को खरना था. आज यानी 30 अक्टूबर को शाम के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प पूरा होगा. यह महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका विस्तार पूरे देश में हो रहा है. यहां तक कि दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी छठ पर्व मनाते हैं. इसे कई अन्य नामों जैसे डाला छठ, सूर्य षष्ठी के नाम से जाना जाता है. छठ का त्योहार भगवान भास्कर और छठी माता की पूजा और उपासना का त्योहार है. इसमें महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और अरोग्यता, परिवार की समृद्धि के लिए छठी माता से आशीर्वाद प्राप्त करती हैं. कई पुरुष भी छठ का व्रत रखते हैं. आइए जानते हैं आज छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त क्या है और आप अपने शहर में किस समय संध्या अर्घ्य दे सकते हैं…
Tags chhath puja 2022 chhath puja 2022 arghya shubh muhurat chhath puja 2022 arghya time chhath puja 2022 arghya vidhi Chhath Puja 2022 Date chhath puja 2022 live chhath puja 2022 live updates chhath puja 2022 shubh muhurat chhath puja 2022 tithi छठ पूजा 2022 छठ पूजा 2022 अर्घ्य शुभ मुहूर्त छठ पूजा पारण का समय
Check Also
मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में
आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …