Categories: Delhi

दिल्ली : दुष्कर्म के बाद एचआईवी पॉजिटिव हुई नाबालिग, फरार है आरोपी

demo pic
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

राजधानी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी युवक की दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता एचआईवी पॉजिटिव हो गई है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से वह इतनी सहम गई कि घर में गुमसुम रहने लगी। 

तबीयत बिगड़ने पर मां उसे डॉक्टर के पास ले गई, जहां जांच के बाद पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। विकासपुरी थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी समेत पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है। उसके पड़ोस में किराए पर एक युवक रहता था। एक दिन अकेली देखकर वह उसके घर में घुस गया। वह अपने साथ शीतल पेय पदार्थ लेकर आया था, जो लड़की को पिला दिया। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर युवक ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसकी मां की हत्या कर देगा। डर की वजह से उसने घटना के बारे में अपनी मां को भी नहीं बताया।

तबीयत खराब रहने पर मां ने उसका दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज कराया। जांच में पता चला कि वह तपेदिक रोग से ग्रस्त हो  गई है। बाद में एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी हुई। मां ने लड़की से बात की तो उसने घटना के बारे में बताया। 

काउंसलिंग कराई 
शिकायत पर पुलिस की महिला अधिकारी ने पीड़िता से बात की और उसकी काउंसलिंग कराई। उधर, जिले के पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 

विस्तार

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago