Breaking News

Congress President Election: अध्यक्ष की रेस से दिग्विजय हो सकते हैं बाहर, खरगे की हुई एंट्री

10:02 AM, 30-Sep-2022

केसी वेणुगोपाल के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह अब कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के घर मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले वह मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बाचतीत हुई थी। 

09:58 AM, 30-Sep-2022

थरूर दोपहर को दाखिल करेंगे नामांकन 

पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज दोपहर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, हम सभी की विचारधारा समान है, चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो, दोस्ताना मुकाबला, कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं।

09:45 AM, 30-Sep-2022

दिग्विजय और खरगे में 40 मिनट तक चली मुलाकात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मिलने पहुंचे। दोनाें के बीच करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह मैदान से बाहर हो सकते हैं। हालांकि उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर मध्यप्रदेश से आए समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है।

09:31 AM, 30-Sep-2022

Congress President Election: अध्यक्ष की रेस से दिग्विजय हो सकते हैं बाहर, खरगे की हुई एंट्री

दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले वह पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं। खबर है कि खरगे की इस चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। 

About dp

Check Also

मोदी सरकार की ये बेहतरीन तीन योजनाएं जिन्होंने दी करोड़ों परिवारों को सुरक्षा, क्या आप जानते है इनके बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana): इस योजना के तहत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *