खेलने के बहाने ले गया था दोस्त, पूरे शरीर पर जख्म
मां ने कहा कि मेरा बच्चा बहुत मासूम है। सीधा है। बड़े लड़के उसे पहले भी उसके साथ मारपीट करते रहते थे। वह डर कर नहीं बताता था। लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई। उस दिन उसका दोस्त ही खेलने के बहाने उसे बुलाकर ले गया था। उसने तीनों लड़कों का नाम भी बताया है। दुख यह है कि चार दिनों तक मेरा बेटा अपने साथ हुए भयानक जुर्म के बाद भी दर्द सहता रहा, उन लड़कों के डर से दर्द के बावजूद बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लड़कों ने न केवल बच्चे के साथ कुकर्म किया, उसे पीटा, ईंट से छाती पर मारा। उसका पूरा शरीर जख्म से भरा हुआ है। आरोपी लड़कों ने किस तरह से उसे जख्म दिया है, उसकी जानकारी हमें यहां डॉक्टरों से चली।
मां ने कहा कि मेरा हाथ जोड़कर आप सभी से निवेदन है कि मेरे बच्चे को ठीक करा दो। अब तो वह बोल भी नहीं पा रहा। हाथ-पैर तो क्या, उंगली भी नहीं हिला पाता। मैं उसके पास से हटना नहीं चाहती, कहीं कुछ बोल जाए, एक बार आंखें खोल दे। कुछ हो गया तो मैं अपने आपको माफ नहीं कर पाऊंगी। हम यहां अकेले हैं, कोई हमारे साथ खड़ा नहीं है। लेकिन मुझे मेरा बेटा चाहिए, पहले की तरह ठीक चाहिए। इंसाफ चाहिए। उन आरोपियों को न तो जमानत मिले और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
कमरा भीतर से बंद, पत्नी की हत्या और पति लहूलुहान, मां की लाश के पास बिलख रहा था 2 महीने का बच्चा
हालत बेहद नाजुक, संक्रमण और कार्डिएक अरेस्ट हुआ
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बर्बरता का शिकार हुए इस बच्चे का हार्ट कम काम कर रहा है। हार्ट में पानी भर गया है। वह बुरी तरह सदमे में है। बुधवार को एक बार उसे कार्डिएक अरेस्ट भी आ गया था। इसके अलावा उसे संक्रमण हो गया है, यानी सेप्सिस हो गया है। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म है। काफी खून भी बह गया है। अभी वह वेंटिलेटर पर है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…