Categories: National

Asha Parekh: शम्मी कपूर के साथ की फिल्मी सफर की शुरुआत, धर्मेंद्र से लेकर इन अभिनेताओं संग भी खूब जमी जोड़ी

सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने हुस्न के जादू और दमदार अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री आशा पारेख हैं। गुजरे जमाने की यह एक ऐसी दिग्गज अदाकारा हैं, जो अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। 70 से 80 के दशक की इस खूबसूरत और मशहूर अदाकारा के साथ काम करने के लिए हर अभिनेता तैयार रहता था। आज यानी 30 सितंबर को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक इन्हीं आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। अभिनेत्री के सुपरहिट फिल्मी करियर को सम्मानित करने के लिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उच्च सम्मान से नवाजा जाने वाला है। इस मौके पर हम आपको उनकी ऑनस्क्रीन हिट रही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर आशा पारेख की जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और जितेंद्र के साथ जमी थी। 

शम्मी कपूर

आशा पारेख ने अभिनेता शम्मी कपूर के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। दोनों साल 1959 में आई फिल्म ‘दिल देके देखो’ से साथ काम करते नजर आए थे। यह फिल्म आशा पारेख की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर के साथ आशा पारेख की जोड़ी खूब जमी थी, जिसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। शम्मी कपूर के साथ काम करने को लेकर अभिनेत्री ने एक बार कहा था कि ‘शम्मी कपूर के साथ काम करने में वह सबसे ज्यादा कंफर्टेबल रहती थी।’ शम्मी कपूर के साथ आशा पारेख की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती थी।  

Asha Parekh: 60 के दशक में जिनका दीवाना था सारा जमाना, साड़ी से विंग्स वाले आईलाइनर तक से धड़काया फैंस का दिल

धर्मेंद्र

आशा पारेख और धर्मेंद्र की जोड़ी भी फिल्मी पर्दे पर खूब जमी थी। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘आया सावन झूम के’, ‘आए दिन बहार के’, ‘बटवारा’ जैसी क्लासिकल फिल्में शामिल थीं। दोनों की फिल्मों के गाने भी सुपरडुपर हिट हुआ करते थे। धर्मेंद्र संग इनकी जोड़ी कई फिल्मों में पसंद की गई थी। लेकिन पर्दे के पीछे दोनों की खूब लड़ाई हो जाती थी फिर भी दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को बेशुमार प्यार दिया था। 

राजेश खन्ना

अपने समय की बेहतरीन से बेहतरीन अभिनेत्रियों के साथ काम करने वाले राजेश खन्ना भी आशा पारेख के साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया था। आशा पारेख ने राजेश खन्ना के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से ‘कटी पतंग’ सबसे ज्याा पसंद की गई थी। इसके अलावा भी दोनों बहुत सी फिल्मों में काम करते नजर आए थे। राजेश खन्ना के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए आशा पारेख ने अभिनेता को बहुत कम बात करने वाला एक्टर कहकर पुकारा था।

Asha Parekh: दो दशक बाद किसी महिला की झोली में आया दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, आशा पारेख सातवीं एक्ट्रेस

जितेंद्र

बॉलीवुड के जम्पिंग जैक के नाम से मशहूर जितेंद्र और आशा की फिल्म ‘कारवां’ आज भी लोगों के दिलों में बसती है। फिल्म की कहानी से लेकर दोनों की अदाकारी तक इसको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म को मिले प्यार के साथ-साथ लोगों के आशा पारेख और जितेंद्र की जोड़ी को भी खूब सराहा था। इसके बाद दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर और भी फिल्मों में काम किया था।

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago