Categories: National

रणवीर सिंह ने अपना और विक्की कौशल का बनाया मजाक, बोले- दीपिका-कैटरीना हमारी औकात से हैं बाहर

रणवीर सिंह हमेशा अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ करते नहीं थकते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह दीपिका को लेकर जरूर बात करते हैं। अब बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड में उन्होंने ना सिर्फ खुद को बल्कि विक्की कौशल को भी खुशकिस्मत कहा है। दरअसल, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान रणवीर ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी बात की। रणवीर ने पहले कहा कि विक्की और उनके लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे हैं।

विक्की को बताया अपने जैसा

बता दें कि रणवीर ने दीपिका से साल 2018 में शादी की थी। वहीं विक्की ने पिछले साल कैटरीना के साथ साथ फेरे लिए। जूम की रिपोर्टे के मुताबित अवॉर्ड शो के दौरान विक्की के साथ क्या चीजें मिलती हैं, इस पर वह बोले कि विक्की कौशल के लिए ये साल काफी शानदार रहा। विक्की और मैं दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों करण जौहर की फिल्म तख्त में साथ में काम करने वाले थे क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं। हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।

दीपिका, कैटरीना हमारी औकात से बाहर

रणवीर आगे कहते हैं, ‘मैं, दीपिका पादुकोण से और विक्की, कैटरीना कैफ की शादी करके अपनी-अपनी सपनों की दुनिया में रह रहे हैं। लोग हमसे बोलते हैं कि वो दोनों हमारी औकात से बाहर हैं।’

रणवीर की इस बात को सुनकर सभी हंसने लगते हैं। लेकिन वह यहीं नहीं रुकते। इसके बाद रणवीर, आलिया और रणबीर की शादी पर बात करते हैं। वह कहते हैं, आलिया और रणबीर की शादी बेस्ट थी। छोटी, इंटीमेट और कोजी। उन्होंने खाने के मामले में कितना पैसा बचाया। मेरे सिंधि पापा तो उनकी शादी से सबसे ज्यादा खुश थे।

यह भी पढ़ें : Filmfare Awards: रणवीर सिंह ने दीपिका को खुलेआम किया KISS, खूब बजीं सीटियां-तालियां

बता दें कि रणवीर को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। उन्हें ये ट्रॉफी देने खास दीपिका पादुकोण आईं। वहीं विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक च्वाइस) अवॉर्ड मिला फिल्म सरदार उधम के लिए। 

 

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago