Breaking News

Delhi: विधनासभा परिसर में आप विधायकों ने जलाया भाजपा का पुतला, विशेष सत्र के चौथे दिन भी हुआ हंगामा

ख़बर सुनें

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन भी भाजपा और आप विधायकों का हंगामा जारी रहा। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने स्कूलों में कमरे बनाने के मामले में हुए भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की, इस दौरान सत्ता पक्ष और उनके बीच नोकझोंक हुई। विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने विजेंद्र गुप्ता को मार्शल आउट किया। इसके विरोध में बीजेपी के अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू किया।

वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष ने भाजपा सदस्य ओपी शर्मा को पूरे सदन के लिए बाहर निकालने की चेतावनी दी। इसके बावजूद भाजपा विधायक शांत नहीं हुए और वह उपाध्यक्ष के साथ बहस करते रहे विधानसभा उपाध्यक्ष ने भाजपा के 3 विधायकों को मार्शल आउट किया। भाजपा विधायकों के बाहर  जाने के बाद विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ हुई।

भाजपा विधायक महिला विरोधी हैं: अतिशी
भाजपा विधायक आप विधायक आतिशी को नहीं बोलने दे रहे थे इस कारण उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक महिला विरोधी हैं। वह विधानसभा की कार्रवाई चला रही एक महिला का सहयोग नहीं कर रहे और उनकी बात नहीं मान रहे हैं और एक महिला विधायक को बोलने नहीं दे रहे हैं।

अतिशी ने की सीबीआई जांच की मांग
आप विधायक अतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में विधायक खरीदने पर लगी हुई है और इस दौरान वह कई हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई निदेशक से मिलने का समय मांगा है। 

आप ने भाजपा सांसदों की मांग का किया समर्थन
वहीं, आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम भाजपा सांसदों कि उस बयान का समर्थन करते हैं जिसमें उन्होंने मांग की है कि आप विधायकों की खरीद की जांच होनी चाहिए। भाजपा की ओर से विधायकों की खरीद करना लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है इसे रोकने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा की देश में केवल आप के विधायक नहीं बिके। आप ने हर बार भाजपा को एक्सपोज किया है। 

कुलदीप के संबोधन के बाद आप विधायकों ने सदन में विधायकों की जांच कराने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी विधायक सदन के बीचों-बीच आ गए। आप विधायकों के शांत नहीं होने पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने सदन की बैठक कल तक स्थगित कर दी।

आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया
आप विधायक विधानसभा से नारेबाजी लगाते हुए विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे, उन्होंने ऑपरेशन लोटस की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया। 

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन भी भाजपा और आप विधायकों का हंगामा जारी रहा। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने स्कूलों में कमरे बनाने के मामले में हुए भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की, इस दौरान सत्ता पक्ष और उनके बीच नोकझोंक हुई। विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने विजेंद्र गुप्ता को मार्शल आउट किया। इसके विरोध में बीजेपी के अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू किया।

वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष ने भाजपा सदस्य ओपी शर्मा को पूरे सदन के लिए बाहर निकालने की चेतावनी दी। इसके बावजूद भाजपा विधायक शांत नहीं हुए और वह उपाध्यक्ष के साथ बहस करते रहे विधानसभा उपाध्यक्ष ने भाजपा के 3 विधायकों को मार्शल आउट किया। भाजपा विधायकों के बाहर  जाने के बाद विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ हुई।

भाजपा विधायक महिला विरोधी हैं: अतिशी

भाजपा विधायक आप विधायक आतिशी को नहीं बोलने दे रहे थे इस कारण उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक महिला विरोधी हैं। वह विधानसभा की कार्रवाई चला रही एक महिला का सहयोग नहीं कर रहे और उनकी बात नहीं मान रहे हैं और एक महिला विधायक को बोलने नहीं दे रहे हैं।

अतिशी ने की सीबीआई जांच की मांग

आप विधायक अतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में विधायक खरीदने पर लगी हुई है और इस दौरान वह कई हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई निदेशक से मिलने का समय मांगा है। 

About dp

Check Also

दिल्ली की आंगनबाड़ी मे काम करनें वाली महिलाओं के लिए केजरीवाल सरकार की एक ख़ास पहल

इन दिनों दिल्ली सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई हुईं हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *