Categories: National

Filmfare Awards: रणवीर सिंह ने दीपिका को खुलेआम किया KISS, खूब बजीं सीटियां-तालियां

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री के पावर हाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह का एनर्जी लेवल हमेशा हाई रहता है। मंगलवार रात जब वह फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंचे तो उन्हें फिर एक बार दीपिका पादुकोण के साथ स्पॉट किया। बॉलीवुड का ये पावर कपल बहुत फिल्मी अंदाज में मंच तक पहुंचा और फिर रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को किस कर लिया।

स्टेज पर दीपिका को किया किस

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़कर दौड़ते हुए स्टेज तक आए और फिर उन्होंने दीपिका को करण जौहर के पास छोड़ दिया। इसके बाद दीपिका और करण जौहर ने एक दूसरे को हग किया। दोनों जब अलग हुए तो रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका से गले मिले और उन्हें किस किया। ये मोमेंट हर फैन के लिए बहुत खूबसूरत रहा।

खुलकर करते हैं इश्क का इजहार

मालूम हो कि रणवीर सिंह और दीपिका पादकुोण की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2018 में कपल बहुत नाटकीय अंदाज में शादी के बंधन में बंध गया। रणवीर सिंह हमेशा ही दीपिका पादुकोण के प्रति खुलकर अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं और Filmfare Awards में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

आउटफिट ने जीता फैंस का दिल

आउटफिट की बात करें तो रणवीर सिंह ने वेलवेट रेड कलर का कोट पैंट पहन रखा था और अपने बालों को पोनी स्टाइल में पीछे की तरफ बांधा हुआ था जबकि दीपिका पादुकोण ब्लू जींस और लॉन्ग शर्ट में नजर आईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।’

Recent Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण ऐलान: आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंध

आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके…

11 months ago

MP जेल में आजादी के पर्व पर एक नया मोड़: कैदियों के लिए कैंटीन की शुरुआत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की शहीद टंट्या मामा जेल में बंद बंदियों के लिए एक…

11 months ago

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की कुशलता की मांगी कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की,…

11 months ago

मध्य प्रदेश में इस बार धमाकेदार होगी बहनों की राखी, मुख्यमंत्री ने दिया यह उपहार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उत्कृष्ट पहल की…

11 months ago

लाडली बहन योजना: 1.25 करोड़ बहनों के लिए आई खुशखबरी, तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के लिए एक…

11 months ago

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से की ये बड़ी घोषणा, जनता को होगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के प्रचार प्रसार के…

11 months ago